Wednesday, June 12, 2013

मोदी की अगुवाई में जंग के लिए तैयार भाजपा

Saswat Panigrahi

भाजपा अब चुनावी जंग के लिए तैयार है। उसकी चाहत इस जंग में फतेह हासिल करने की है। गुजरात केमुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा केन्द्रीय चुनाव प्रचार कमेटी के प्रमुख के रूप में नियुक्ति इस बात का साफ संकेत है कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से कमर कस रही है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि मोदी ने भारतीय राजनीति के चेहरे को बदल दिया है।
अपनी नई जिम्मेदारी से प्रसन्न मोदी,जिन्हें अब नमो भी कहा जा रहा है, देश को उस रास्ते से अलग लेकर चलना चाहते हैं, जिसे देश ने १९४७ से आत्मसात किया हुआ है।
मोदी समता के पक्षधर हैं। पर वे अकलियतों के तुष्टिकरण की सियासत को खारिज करते हैं। वे राष्ट्र-विरोधी ताकतों को कुचलने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। वे चाहे नक्सली हों या जेहादी।
मोदी को अहम जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा ने जंग का पहला चक्र तो जीत लिया है। अब मैं इसे विस्तार से स्पष्ट करूंगा। ये तो निर्विवाद है कि वे देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वहां पर अमन और विकास का माहौल बना दिया है। उनके विकास के मॉडल को अब पूरी दुनिया जानती है।
शायद भारत के इतिहास में पहली बार देखना में रहा है कि ना केवल भाजपा कैडर बल्कि समूचा देश मोदी को पीएम के रूप में देखना चाह रहा है। मोदी भाजपा की आगामी लोकसभा चुनावों में सफलता के केन्द्र में रहने वाले हैं।


No comments:

Post a Comment